[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

सिकहरिया मोड़ पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में चला सघन जांच अभियान, कई गाड़ियों का काटा गया चालान

सिकहरिया मोड़ जमुई : सोमवार को सिकारिया मोड़ पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें बताया गया था कि इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ तेजी से बढ़ रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व इस इलाके में अक्सर जमा होकर विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। हाल ही में, इसी मोड़ पर एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना प्रकाश में आई थी, जिसने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया था। इसी घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह सघन जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान संदिग्ध गाड़ियों की गहन तलाशी ली गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर ही कई दुपहिया और चारपहिया वाहनों का चालान काटा, जिनमें बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और ओवरलोडिंग जैसे मामले शामिल थे।

एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि अपराधियों और असामाजिक तत्वों में पुलिस की उपस्थिति का डर बना रहे। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

जमुई से संतोष

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें