[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

विधायक श्रेयसी सिंह द्वारा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, फिजियोथैरेपी कक्ष को बंद पाने पर विधायक बोलीं-ऐसी अनदेखी बर्दाश्त नहीं

जमुई A1 : जमुई के सदर अस्पताल में शुक्रवार को​ ​​​​​​विधायक श्रेयसी सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान फिजियोथैरेपी कक्ष को बंद पाने पर भड़क गईं।उन्होंने कहा कि ऐसी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​​​​​​विधायक ने सिविल सर्जन को फटकार लगाई एवं SDO को तुरंत अस्पताल पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि, दो दिन पहले के निरीक्षण में अस्पताल प्रशासन ने फिजियोथैरेपी कक्ष को व्यवस्थित दिखाया था, लेकिन अचानक पहुंचने पर वह बंद मिला।

उन्होंने सिविल सर्जन से फोन लेकर फिजियोथैरेपी डॉक्टर को लापरवाही के लिए फटकार लगाई। विधायक ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को सुबह 9:30 बजे तक ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय 11:10 बजे तक फिजियोथैरेपी डॉक्टर अनुपस्थित थे। उन्होंने सिविल सर्जन को अनुपस्थित डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विधायक श्रेयसी सिंह ने स्पष्ट किया कि, जनता की सुविधा के लिए अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें