[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जून को करेंगे नयागांव दौरा, दिवंगत दिग्विजय सिंह को देंगे श्रद्धांजलि

जमुई, बिहार – आगामी 24 जून को बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत नयागांव का दौरा करेंगे। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री, दिवंगत केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह उर्फ पूज्य दादा की पुण्यतिथि के मौके पर उनके समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस आगमन को लेकर नयागांव सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखा जा रहा है। क्षेत्रीय जनता मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुट गई है।

 

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है। जिला पदाधिकारी (डीएम) श्री नवीन ने नयागांव पहुंचकर स्थल का भौतिक निरीक्षण किया और सभी जरूरी बिंदुओं पर गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने हेलीपैड निर्माण से लेकर सुरक्षा व्यवस्था, सड़क, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बिजली, अग्निशमन, स्वच्छता एवं आपातकालीन सेवाओं की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

 

डीएम नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। किसी भी स्तर पर चूक न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है। कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। अधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है और आवश्यकता अनुसार और भी कर्मचारियों को लगाया जाएगा। साथ ही, डीएम ने स्थानीय नागरिकों से भी यथोचित सहयोग की अपील की है ताकि कार्यक्रम शांति और गरिमा के साथ संपन्न हो सके।

 

वहीं, पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत दयाल ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। ऊंचे भवनों की छतों पर भी विशेष सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की आशंका से निपटा जा सके। यातायात की सुचारु व्यवस्था हेतु अलग से ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है जिससे आम नागरिकों को असुविधा न हो।

 

एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारी और जवान पूरी सतर्कता और चौकसी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएंगे। सुरक्षा बलों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से त्वरित निपटारा किया जा सके। उन्होंने स्वजनों और आम नागरिकों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने और सहयोग की अपील की।

 

इस निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह, एसडीएम सौरभ कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन, नजारत उप समाहर्ता अमु आमला, ओएसडी नागमणि कुमार वर्मा, कार्यपालक अभियंता ई. प्रिंस कुमार, गिद्धौर बीडीओ और सीओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दौरा न केवल एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम है बल्कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी यह काफी महत्वपूर्ण बन गया है। इससे न केवल दिवंगत दिग्विजय सिंह की स्मृतियों को सम्मान मिलेगा, बल्कि स्थानीय जनता को सरकार की उपस्थित

जमुई से संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें