[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए जारी की पहली सूची, युवाओं में लोकप्रियता के कारण श्रेयसी सिंह पर दोबारा जताया भरोसा, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह

बीजेपी ने अपनी पहली सूची में सभी वर्गों को प्रतिनिधत्व देने की कोशिश की है। दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और महिला सभी वर्गों को शामिल किया गया। पहली लिस्ट 17 OBC, 11 अतिपिछड़ा, 9 महिला, SC-ST से 6 उम्मीदवार

मैथिली ठाकुर का BJP की पहली लिस्ट में नहीं है नाम

मैथिली ठाकुर को BJP से टिकट का इंतजार?

जमुई A1 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 9 महिला उम्मीदवारों को भी जगह मिली है। जमुई विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है। इस घोषणा के साथ ही जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

भाजपा ने श्रेयसी सिंह की साफ छवि, क्षेत्रीय पकड़ और युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए उन पर दोबारा भरोसा जताया है। इन्होने 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जमुई सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी विजय प्रकाश को लगभग 41 हजार मतों के अंतर से हराया था। पिछले पांच वर्षों से इन्होने क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं।

श्रेयसी सिंह अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हैं, जिन्होंने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। उनके पिता, दिवंगत दिग्विजय सिंह, केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं, और उनकी माता पुतुल कुमारी भी बांका से सांसद रही हैं।

भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद जमुई जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। समर्थकों ने श्रेयसी सिंह के आवास पर जश्न मनाया। दूसरी ओर, विपक्षी दल इस सीट पर एक मजबूत प्रत्याशी उतारने की रणनीति पर विचार कर रहे हैं।

जमुई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 79 प्रतिशत ग्रामीण और 21 प्रतिशत शहरी मतदाता हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि श्रेयसी सिंह की लोकप्रियता और उनके पिछले कार्यकाल के विकासात्मक कार्य उन्हें दोबारा जीत का मजबूत दावेदार बनाते हैं।

बता दें कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो फेज में चुनाव प्रस्तावित हैं. पहले फेज के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें