[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

बिहार बंद का आह्वान पर BJP विधायक श्रेयसी सिंह ने घूम-घूमकर बाजारों में दुकानों को कराया बंद : “यह सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान”

जमुई A1 : जमुई में गुरुवार को NDA कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राजद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

NDA कार्यकर्ताओं सहित BJP विधायक श्रेयसी सिंह ने कचहरी चौक, महिसौड़ी चौक एवं अतिथि पैलेस चौक पर चक्का जाम कर दिया तथा दुकानों को बंद कराने की अपील की।

जमुई BJP विधायक श्रेयसी सिंह ने सुबह 7 बजे से ही कचहरी चौक पर सड़क जाम में डटी रहीं। उन्होंने आम जनता से भी बंद का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि- “यह सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है और इसका विरोध हर राष्ट्रभक्त को करना चाहिए।”

मिडिया से बातचीत में विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, लेकिन अब तक किसी ने माफी नहीं मांगी है।

NDA कार्यकर्ता जमुई बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील करते रहे। अधिकतर दुकानदारों ने सहयोग भी किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र माहतो, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, हम पार्टी जिलाध्यक्ष, रालोमो नेता अरुण मंडल समेत एनडीए के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें