[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

पत्नी से मामूली कहा-सुनी के बाद पति ट्रेन के आगे कूदा, छह माह की बेटी अनाथ, शादी के बाद से ही पत्नी रह रही थी मायके में

जमुई A1 : जमुई जिले में झाझा-गिद्धौर रेलखंड पर रविवार की सुबह 23 वर्षीय मुकेश कुमार ने हिमगिरी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। घटना खलासी मोहल्ला के समीप पॉल संख्या 367/37 और 367/38 के बीच हुई।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात उसका अपनी पत्नी से किसी मामूली बात पर कहा-सुनी हुआ। यह विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। इस दौरान उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। ससुराल पक्ष ने मुकेश पर केस करने की धमकी दी। इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया।

सरपंच हैदर अली के अनुसार, मुकेश रामडीह बोड़वा का रहने वाला था। इनकी शादी दो साल पहले हुई थी। मुकेश को एक 6 माह की बेटी भी है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। एक हफ्ते पहले पंचायत की बैठक के बाद वह पत्नी को ससुराल लाया था।

घटना की सूचना मिलते ही झाझा थाने के SI मुकेश कुमार सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रेन की चपेट में आने से शव दो हिस्सों में बंट गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें