[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

नवनियुक्त जमुई SP की पहल, घर बैठे WhatsApp से दर्ज होगी शिकायत, शराब माफिया एवं अवैध खनन के खिलाफ होगी कार्रवाई

जमुई A1 : नवनियुक्त जमुई SP मदन कुमार आनंद की पहल पर ऑनलाइन शिकायत के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया गया है। WhatsApp नंबर 9942011127 पर जनता से लिखित आवेदन से शिकायत या किसी तरह की परेशानी को WhatsApp नंबर पर बताने से कार्रवाई होगी।

बता दें कि जमुई में अब किसी भी मामले की शिकायत के लिए किसी बड़े अधिकारी के ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना होगा। पुलिस विभाग से जुड़ी कोई भी समस्या के निवारण के लिए अब पुलिस कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। WhatsApp करने पर शिकायत दर्ज हो जाएगी।

जमुई SP द्वारा आगे बताया गया कि लोग सिर्फ परेशानी बताने के लिए दूर-दूर से आते थे। कई बार मुलाकात नहीं होने पर परेशानी हो जाती थी। इसलिए पहल कर WhatsApp पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। उन्होंने शराब माफिया और बालू के अवैध खनन को लेकर कहा कि इसे बिल्कुल रोका जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें