[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

नदी में डूबने से एक किशोर की मौत, NDRF की टीम ने 19 घंटे बाद बरामद निकाला शव, भाई ने लगाया हत्या की आशंका

जमुई A1: जमुई जिले के बरहट प्रखंड स्थित धोबी घाट नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोपहर 11 बजे वे अधिक ठाकुर समेत 2 दोस्त के साथ घर से निकला था। शाम 5 बजे वह नदी में नहाने गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला, जबकि उसके दोनों दोस्त अपने घर लौट आए।

परिजन को जब उमंग की तलाश में नदी किनारे उसके कपड़े मिले, तो उन्हें डूबने की आशंका हुई। स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिल पाया। मंगलवार सुबह NDRF की टीम ने 19 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। मृतक की पहचान मलयपुर बस्ती मोहल्ला निवासी भास्कर मिश्रा के बेटे उमंग कुमार (15) के रूप में हुई है।

मलयपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने उसके दोस्तों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय मुखिया और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें