जमुई A1 : जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत नागी नकटी डैम में एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भेलबिंदा गांव के 65 वर्षीय बाल किशुन यादव के रूप में हुई है।
सोमवार की देर शाम बाल किशुन यादव शौच के लिए डैम की ओर गए थे। इसके बाद से वह लापता हो गए। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने डैम में एक शव को तैरते देखा। स्थानीय लोगों और परिजनों ने डैम से शव को बाहर निकाला।
घटना की सूचना झाझा थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

