[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 6 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

जमुई A1 : जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को धोबियाकुरा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों की पहचान एक बाइक पर सवार झाझा थाना क्षेत्र के नागी डैम नवकाडीह गांव निवासी उपेंद्र मंडल, उनकी पत्नी बबिता देवी और बेटी निक्की कुमारी के रूप में हुई हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार घायलों की पहचान सोनो थानाक्षेत्र के दुबेडीह निवासी अजित कुमार और अगहरा गांव निवासी निकेश कुमार के रूप में हुई है।

झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें