जमुई A1 : शनिवार देर शाम जमुई में छात्रों की भीड़ सड़क पर उतरकर BPSC की 70वीं पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर बड़ी संख्या में एकलव्य कॉलेज से होकर शहर के बाजार होते कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकालते हुए जमकर नारेबाजी की।
वहीं BPSC परीक्षा रद्द करने एवं एक प्रतिभागी सोनू द्वारा BPSC की नीति से आहत होकर आत्महत्या से आक्रोशित छात्रों ने विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। इससे पहले सोनू की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।
जमुई जिले में बीपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने पैदल चलते हुए सरकार व BPSC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने मार्च का नाम शिक्षा सत्याग्रह दिया था और प्रोटेस्ट नहीं-रिक्वेस्ट, विवाद नहीं, संवाद, व्यवधान नहीं, समाधान के नारे के साथ अभ्यर्थियों ने पूरे केंडिल मार्च किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के कचहरी चौक पर छात्र भीड़ इकठ्ठा हुई।

