[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में चुनावी सरगर्मी के बीच बवाल: राजद समर्थकों ने बीजेपी कार्यालय के सामने किया हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

बिहार के जमुई में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को राजद प्रत्याशी शमशाद आलम के नेतृत्व में निकले जुलूस ने स्थिति को अचानक बिगाड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के राजद समर्थक झंडे और बैनर के साथ शहर में जुलूस निकालते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री श्रेयशी सिंह के चुनाव कार्यालय के सामने पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने कथित तौर पर उत्तेजक और धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नारे लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों और भाजपा समर्थकों के बीच कहासुनी की नौबत आ गई, जिससे स्थिति और बिगड़ने लगी। सूचना मिलते ही जमुई पुलिस मौके पर पहुंची और भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और हंगामे पर काबू पाया।जमुई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गई है और जो भी व्यक्ति हिंसा या भड़काऊ गतिविधियों में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संतोष जमुई

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें