[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में कुएं में गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत, हाथ धोते समय अचानक पैर फिसला, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

जमुई A1: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर शाम हरलाई गांव में एक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मदन साह के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, मदन साह रोज की तरह बाथरूम से आने के बाद हाथ धोने के लिए घर के समीप स्थित कुएं पर गए थे। घर में चापाकल न होने के कारण परिवार के सदस्य रोजमर्रा के कामों के लिए इसी कुएं का उपयोग करते थे।

मृतक के पुत्र अनीश कुमार द्वारा बताया गया कि उनके पिता हाथ धोते समय अचानक फिसल गए और सीधे कुएं में गिर पड़े। यह घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत कुएं के पास पहुंचकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैर फिसलकर कुएं में गिरने के कारण मौत हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें