[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई पुलिस प्रशासन में फेरबदल, 11 थाना प्रभारियों का तबादला

जमुई पुलिस प्रशासन में फेरबदल, 11 थाना प्रभारियों का तबादल

जमुई जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी मदन कुमार आनंद ने मंगलवार देर शाम एक आदेश जारी कर 11 थाना प्रभारियों का तबादला किया है। यह कदम पुलिस विभाग के कामकाज को और सुचारू बनाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए उठाया गया है।

नए आदेश के तहत, टाउन थाना के अध्यक्ष अरुण कुमार को झाझा अंचल निरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, खैरा थाना के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को जमुई थाना का प्रभारी बनाया गया है। सिकंदरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार को खैरा थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मोहनपुर थाना में तैनात एसआई धर्मेंद्र कुमार अब सोनो थाना के प्रभारी होंगे। चकाई के एसआई लाल बहादुर सिंह को सिकंदरा थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, सोनो थाना के अध्यक्ष दीनानाथ सिंह को गिधौर थाना प्रभारी बनाया गया है। वही, विशाल कुमार सिंह को अब चरकापत्थर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साइबर थाना के एसआई ओमप्रकाश दुबे को मोहनपुर थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। झाझा थाना के एसआई कुंज बिहारी को चीहरा थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

नव नियुक्त टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी को रोकने और बालू माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को सहन नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

नव नियुक्त खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार  ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी को रोकने और बालू माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन  कितना बेहतर बनाया जाए इसके  लिए मैं पूरे तन्मयता से काम करने की कोशिश करूंगा

इन बदलावों के माध्यम से एसपी मदन कुमार आनंद ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर कड़ी नजर रखने के लिए सक्रिय रहें। यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह कदम पुलिस प्रशासन के कार्यों में सुधार और अपराध नियंत्रण के लिए एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

जमुई से संतोष कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें