[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई जिला के प्रभारी मंत्री के सुरक्षा काफिले का स्कॉर्पियो खराब, पुलिस अधिकारियों ने लगाया धक्का, मद्य निषेध विभाग की किरकिरी

जमुई A1 : जमुई जिला के प्रभारी मंत्री-सह-मद्य निषेध विभाग के मंत्री रत्नेश सदा स्वतंत्रता दिवस सुअवसर पर ध्वजारोहण के लिए श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम, जमुई में थे उसके बाद उन्हें मंझवे गांव की महादलित बस्ती जाना था। मंत्री के काफिले की सुरक्षा तथा स्काउटिंग के लिए मद्य निषेध विभाग की टीम को भी तैनात किया गया था। मद्य निषेध विभाग की पुलिस टीम को स्कॉर्पियो वाहन से मंत्री के काफिले के साथ जाना था। टीम में 2 सब-इंस्पेक्टर एवं 3 सिपाही थे। काफिला जाने से पहले स्कॉर्पियो स्टार्ट नहीं हुई। टीम के सभी सदस्य वाहन को चालू करने में जुट गए। कुछ ने जांच की तो कुछ ने धक्का लगाया। काफी प्रयास के बाद भी वाहन स्टार्ट नहीं हुआ।

इस कारण मद्य निषेध विभाग की टीम मंत्री के काफिले के साथ नहीं जा सकी। सुरक्षा स्काउटिंग का काम अधूरा रह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस स्थिति पर हंसी ठिठोली की।

यह घटना विभाग की लापरवाही को दर्शाती है। साथ ही यह भी स्पष्ट करती है कि प्रशासनिक व्यवस्था में तकनीकी तैयारियों की कितनी अनदेखी की जाती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें