[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई-गिद्धौर के बीच रेलवे ट्रैक पर टूटा बिजली का तार, घटों रही ट्रेनों का आवाजाही बाधित

जमुई A1 : जमुई जिले में किउल-जसीडीह रेलखंड पर बुधवार की रात जमुई-गिद्धौर के बीच रेलवे ट्रैक पर रात 1 बजे बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे अपलाइन पर ट्रेनों का आवाजाही पूरी तरह ठप हो गया। ट्रेनों के घटों रुकने की वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पंजाब मेल को झाझा स्टेशन पर रोकना पड़ा। यह ट्रेन रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके अलावा 2351, 5027, 3287, 30008, 3185 समेत कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। ये सभी ट्रेनें 5 घंटे की देरी से चलीं।

झाझा और मोकामा से रेलवे कर्मचारियों ने टूटे तार की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हुआ। सुबह करीब 5 बजे के बाद ट्रेनों की आवाजाही दोबारा शुरू हुई। तब जाकर यात्रियों सहित रेलकर्मियों को राहत मिली।

जमुई रेलवे स्टेशन प्रबंधक नीतीश कुमार द्वारा बताया गया कि बिजली के तार के टूटने से ट्रेनों का आवाजाही बाधित हुई थी। अब लाइन को पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है और ट्रेनें सामान्य रूप से चलने लगी हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें