जमुई A1 : जमुई जिला के बरहट प्रखंड अंतर्गत सरकारी अस्पताल, मलयपुर के शौचालय में एक सांप मिलने से मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने सांप को रेस्क्यू करने वाले बंटी सिंह की टीम को सूचित किया।
सांप रेस्क्यू टीम ने तुरंत मलयपुर अस्पताल पहुंची और बाथरूम में छिपे सांप का रेस्क्यू किया। सांप को बाद में बरहट के जंगली इलाके में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

