[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई आज प्रगति यात्रा के तहत आयेंगे मुख्यमंत्री नितीश कुमार, 890 करोड़ की 74 योजनाओं की देंगे सौगात

जमुई A1: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को प्रगति यात्रा के तहत जमुई पहुंच रहे हैं। CM के इस दौरे में 890 करोड़ रुपये की 74 योजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास होगा। इनमें 58 योजनाओं का उद्घाटन एवं 16 का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से खैरा के गरही पहुंचकर गरही डैम एवं अपर किऊल जलाशय का निरीक्षण करेंगे तथा पर्यटन की संभावनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सोनपे में महिला कॉलेज, महिला थाना और श्रम विभाग कार्यालय समेत कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 76 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित कुल 58 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें छह करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से शिक्षा विभाग की चार योजनाएं, एक करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से नगर विकास एवं आवास विभाग की एक योजना, दो करोड़ 6 लाख की लागत से सहकारिता विभाग की चार योजनाएं, 20 करोड़ 62 लाख की लागत से लघु जल संसाधन विभाग की 27 योजनाएं, 26 करोड़ 96 लाख की लागत से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड की चार योजनाएं, 45 लाख की लागत से ग्रामीण विकास विभाग की दो योजनाएं, 7 करोड़ 70 लाख की लागत से भवन निर्माण विभाग की तीन योजनाएं, 9 लाख की लागत से समाज कल्याण विभाग की एक योजना, 11 लाख की लागत से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की दो योजनाएं, 4 करोड़ 89 लाख की लागत से पंचायती राज विभाग की चार योजनाएं, एक करोड़ 39 लाख की लागत से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की पांच योजनाएं तथा 4 करोड़ 67 लाख की लागत से श्रम संसाधन विभाग की एक योजना का उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री जमुई जिले के लिए 814 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से कुल 16 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा इसका शिलान्यास करेंगे। इसमें बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड की 12 करोड़ 92 लाख की लागत से दो योजनाएं शामिल है। जबकि 2 करोड़ 20 लाख की लागत से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की दो योजनाएं, 24 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से जल संसाधन विभाग की दो योजनाएं, 77 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से नगर विकास एवं आवास विभाग की एक योजना, 628 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की तीन योजनाएं, 68 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तीन योजनाएं तथा 86 लाख रुपए की लागत से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की तीन योजनाएं शामिल है।

जमुई जिला प्रशासन ने सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। DM अभिलाषा शर्मा तथा SP मदन कुमार आनंद खुद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस दौरे से जमुई में जल संसाधन, पर्यटन, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें