जमुई A1 : जमुई जिले की पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 26 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस लौटाया है। इन मोबाइल की लाखों में कीमत बताई जा रही है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए जमुई SP मदन कुमार आनन्द ने बताया कि बिहार पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान निरंतर जारी है। टेक्निकल सेल टावर लोकेशन के आधार पर खोए या चोरी हुए मोबाइल की पहचान करती है। कई मोबाइल पुणे, कोलकाता और दिल्ली जैसे दूर के शहरों से बरामद किए गए हैं।
बता दें कि लोजपा आर के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह का मोबाइल दुर्गा पूजा के दौरान उनकी गाड़ी से चोरी हो गया था। जमुई पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत उनका मोबाइल भी बरामद कर लौटाया।
जमुई SP ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को कोई खोया हुआ मोबाइल मिले, तो वह उसे सीधे थाने में जमा कर दें। इससे मोबाइल वापसी की प्रक्रिया में तेजी आएगी। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर सभी लोग बेहद खुश नजर आए। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और धन्यवाद दिया। इस पहल से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

