[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

अक्षय-कैटरीना प्रयागराज पहुंचे, गंगा में डुबकी लगाई:शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति, संगम पर सुबह के मुकाबले भीड़ कम

महाकुंभ का आज 43वां दिन है। मेला खत्म होने में 2 दिन और बचे हैं। दोपहर 2 बजे तक 91 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया। संगम स्टेशन से लेकर संगम तक भीड़ ज्यादा थी। दोपहर तक भीड़ कम होना शुरू हो गई। 13 जनवरी से अब तक 62.97 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने संगम स्नान किया। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया।

इस बीच आज प्रयागराज में एंट्री पॉइंट पर पार्किंग के आसपास जाम की स्थिति है। शहर के अंदर चौराहों पर भी बीच-बीच में जाम लग रहा है। प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10 किमी पहले पार्किंग में रोका जा रहा है। उसके बाद मेला क्षेत्र तक ऑटो, ई-रिक्शा या शटल बसों से जा सकते हैं। हालांकि, भीड़ के मुताबिक ये साधन बहुत कम हैं।

परमार्थ निकेतन शिविर में कैटरीना कैफ ने स्वामी चिदानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया।
यह रविवार को संगम की ड्रोन से ली गई तस्वीर है। महाकुंभ में अब ज्यादातर पंडाल उखड़ चुके हैं। साधु-संत जा चुके हैं।
यह रविवार को संगम की ड्रोन से ली गई तस्वीर है। महाकुंभ में अब ज्यादातर पंडाल उखड़ चुके हैं। साधु-संत जा चुके हैं।

दूसरी ओर ऑटो वाले 10 किमी के एक हजार रुपए तक वसूल रहे हैं। ऐसे में बहुत श्रद्धालु 10 किमी तक पैदल चलने को मजबूर हैं।

महाशिवरात्रि पर प्रयागराज शहर में 16 किमी लंबी शोभायात्रा निकाली जाती है। कई मंदिरों से भी जुलूस निकाले जाते हैं। पुलिस ने कमेटी से बात करके शोभायात्रा न निकालने पर राजी कर लिया है।

शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि 24 फरवरी को 10वीं-12वीं बोर्ड के एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। इस दिन का एग्जाम 9 मार्च को कराया जाएगा।

JAMUI SANTOSH

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें