[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

IG मुख्यालय द्वारा उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता के लिए मलयपुर थाना अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

जमुई A1 : जमुई जिले के मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार को पटना में आयोजित एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के 16 जिलों की डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट (DIU) टीमों के बीच हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने से IG मुख्यालय द्वारा सम्मानित किया गया है।

IG मुख्यालय विनय कुमार द्वारा मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके द्वारा बेहतर पुलिसिंग और टेक्निकल सेल के माध्यम से अपराधियों को पकड़ने में किए गए उल्लेखनीय कार्य का परिणाम है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की तकनीकी और खुफिया क्षमताओं को बढ़ाना था।

मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान अपराधियों को पकड़ने में प्रयोग की जाने वाली विभिन्न तकनीकों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। उनकी इस उपलब्धि से जमुई जिले की पुलिस में खुशी की लहर है और सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी है। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का प्रतीक है, बल्कि अन्य पुलिस अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें