[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

Home Guard जवानों ने अपनी 21 सुत्री मांग को लेकर बिहार रक्षा वाहिनी संघ के बैनर तले किया तीन दिवसीय आंदोलन की शुरुआत

जमुई A1 : जमुई जिले में सोमवार को Home Guard जवानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिहार रक्षा वाहिनी संघ के बैनर तले तीन दिवसीय आंदोलन की शुरुआत कर समाहरणालय गेट पर धरने में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष होमगार्ड जवान शामिल हुए। जवानों की मुख्य मांग ‘समान काम के लिए समान वेतन’ है।

बिहार रक्षा वाहिनी संघ के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह आंदोलन 27 से 29 जनवरी 2025 तक चलेगा। पहले दिन श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से जमुई समाहरणालय तक मार्च निकाला गया। दूसरे दिन प्रमुख स्थानों पर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन होगा, जबकि अंतिम दिन कैंडल मार्च तथा मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया है।

Home Guard जवानों का आरोप है कि सरकार सर्वोच्च न्यायालय के इस संबंधी फैसले की अवहेलना कर रही है। कठिन परिस्थितियों में काम करने के बावजूद उन्हें उचित वेतन और भत्ते नहीं मिल रहे हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शनकारी Home Guard के जवानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा। उन्होंने सरकार से अविलंब समाधान की मांग की है और कहा कि मांगों की अनदेखी की स्थिति में आंदोलन का दायरा बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें