# 2 साल से अधिक समय से एक ही थाने में जमे 63 दारोगा का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट.
जमुई जिले में पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा फेरबदल किया है। जिले के एसपी मदन कुमार आनंद ने शनिवार को 63 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नए थानों में तैनाती देने का आदेश जारी किया। यह कदम लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात अधिकारियों की भूमिका में बदलाव लाने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विधि व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकतर दारोगा पिछले दो वर्षों से भी अधिक समय से एक ही थाने में कार्यरत थे।
स्थानांतरण सूची में जमुई थाने से कई प्रमुख दारोगाओं का तबादला किया गया है। शशि मल्लिक को महिला थाना, अभिमन्यु कुमार को चरकापत्थर थाना, प्रेम प्रभात को लछुआड़ थाना, रश्मि प्रभा को चिहरा थाना, रूबी कुमारी को गरही थाना तथा स्वाती कुमारी को जमुई पुलिस केंद्र में स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह, मलयपुर थाना में तैनात एसआई महेश प्रसाद सिंह को लछुआड़ थाना भेजा गया है। बरहट थाना के एसआई धनंजय कुमार-2 को सोनो थाना, अनूप कुमार को मोहनपुर थाना और रूही फातिमा को झाझा थाना स्थानांतरित किया गया है। सिकंदरा थाना में कार्यरत लक्ष्मी कुमारी को बरहट थाना भेजा गया है, जबकि गिद्धौर थाना की एसआई आयुषी को मलयपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
लछुआड़ थाना में तैनात मंतोष कुमार को बरहट थाना में नई तैनाती मिली है। इसी तरह खैरा थाना के विद्यरंजन को चिहरा थाना भेजा गया है।
एसपी मदन कुमार आनंद ने स्थानांतरित सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शीघ्र ही अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर योगदान दें और इसकी सूचना मुख्यालय को दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय जिले में विधि व्यवस्था की गुणवत्ता को सुधारने, प्रशासनिक निष्पक्षता को बनाए रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए लिया गया है।
जमुई से संतोष कुमार की रिपोर्ट

