जमुई A1: जमुई सदर थाना के क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की संध्या सिकहरिया गांव से एक विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है।
पीड़िता का पति विशाल दुबे द्वारा टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है। उसने बताया कि आरोपी सचिन कुमार दुबे नशे में धुत होकर उसके घर आया। उस वक्त घर में उसकी मां, भाई और 5 साल की बेटी मौजूद थे। आरोपी हथियार दिखाकर उसकी पत्नी आयुषि कुमारी को जबरन ले गया। जाते-2 उसने 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग भी की। साथ ही धमकी दी कि पैसे नहीं मिलने पर आयुषि को नहीं छोड़ेगा। पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी की सुरक्षा की चिंता है। उसे डर है कि आरोपी उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार कर सकता है।
टाउन थाना प्रभारी शेखर सुमन ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के मुताबिक पूरे मामले की जांच चल रही है।

