[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

सत्यम हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को दो देसी पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार, सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली मारकर की थी हत्या

जमुई A1 : जमुई जिले में खैरा थाना अंतर्गत सागदाहा गांव में हुई 14 वर्षीय सत्यम की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो देसी पिस्तौल बरामद किए हैं।

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमुई SP मदन कुमार आनंद द्वारा बताया गया कि 7 फरवरी को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान सगदाहा निवासी परमानंद सिंह के बेटे सत्यम उर्फ छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला है कि हत्या से कुछ दिन पूर्व राजन कुमार उर्फ बबुआ एवं मृतक के पिता परमानंद सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में राजन कुमार उर्फ बबुआ, रोशन कुमार एवं बलराम सिंह उर्फ सोल्जर ने सरस्वती विसर्जन के दौरान मौके का फायदा उठाकर सत्यम को गोली मार दी तथा अपाची बाइक से फरार हो गए।

पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक रतनपुर गांव से बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश में हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें