जमुई A1 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (01 फ़रवरी) को आम बजट पेश किया। इसी के साथ उन्होंने लगातार 8वां बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी बनाया। बजट में मिडिल क्लास के लिए वित्त मंत्री द्वारा बड़ा ऐलान किया। अब 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इस ऐलान का फायदा देश के करीब 10 करोड़ लोगों को होगा। इसके अलावा किसानों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। बुजुर्गों को टैक्स में मिलने वाली छूट को भी 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश आम बजट में किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण की सीमा को ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है। किसान हितकारी बजट के लिए पीएम मोदी का हार्दिक आभार और वित्त मंत्री जी का धन्यवाद!
पीएम मोदी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, इस बजट से निवेश आएगा। यह बजट जनता जनार्दन का बजट है। इसके लिए मैं निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा, आज देश विकास और विरासत को लेकर चल रहा है। चारों तरफ से रोजगार पैदा करने वाला बजट है. इस बजट में टूरिज्म से रोजगार मिलेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बजट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, एक मुहावरा इस बजट पर बिलकुल सटीक बैठता है – नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली!
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैं निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं। उन्होंने पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक शानदार बजट पेश किया है। यह बजट, युवा, गरीब, किसान, नारी के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने वाला है।
मायावती ने बजट के लिए मोदी सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा, देश में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी की जबरदस्त मार के साथ ही सड़क, पानी, शिक्षा, सुख-शान्ति आदि की जरूरी बुनियादी सुविधाओं के अभाव।
अमित शाह ने बजट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, बजट-2025 विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है।
- 2047 तक कम से कम 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा का विकास।
- 20,00 करोड़ रुपये की लागत से छोटे, मॉड्यूलर रिएक्टरों के अनुसंधान एवं विकास के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन स्थापित किया जाएगा।
- 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी रूप से विकसित, छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर चालू हो जाएंगे।
12 लाख से अधिक आय वाले लोगों के लिए अब नया टैक्स स्लैब लागू होगा
- 0-4 लाख तक कोई टैक्स नहीं
- 4-8 लाख तक 5 प्रतिशत टैक्स
- 8-12 लाख तक 10 प्रतिशत टैक्स
- 12-16 लाख तक 15 प्रतिशत टैक्स
- 16-20 लाख तक 20 प्रतिशत टैक्स
- 20-24 लाख तक 25 प्रतिशत टैक्स
- 24 लाख के ऊपर 30 प्रतिशत टैक्स
क्या- क्या सस्ता होगा?
- बुनकरों के बुने कपड़े सस्ते होंगे. चमड़े से बने सामान सस्ते होंगे. समुद्री उत्पाद पर कस्टम ड्यूटी 30 से घटाकर 5 प्रतिशत की गई।
- फ्रोजन फिश पेस्ट पर कस्टम ड्यूटी 15 से घटाकर 5 की गई।
- जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी. कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। LED-LCD टीवी के दाम घटेंगे। इन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाई गई। लिथियम आयन बैट्री सस्ती होगी। EV और मोबाइल की बैट्री सस्ती होगी।
Gig Workers के लिए बड़े ऐलान
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए काम कर रहे Gig Workers को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करके पहचान पत्र दिया जाएगा और पीएम जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ सुविधाएं दी जाएंगी। लगभग 1 करोड़ Gig Workers को इसका लाभ मिलेगा।
- शहरी कामगारों के उत्थान की योजना को शहरी-गरीब और वंचित-समूह की आय में वृद्धि करने, सतत जीविका और बेहतर जीवन यापन के लिए लागू किया जाएगा।
- बैंकों से अधिक ऋण लेने, तीस हजार रुपये की सीमा वाले UPI Linked Credit Card और क्षमता निर्माण में सहायता देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना को बेहतर बनाया जाएगा।
कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी
बीमा क्षेत्र के लिए FDI की सीमा बढ़ाई गई. सभी सरकारी अस्पतालों में डे केयर सेंटर खोले जाएंगे. पटना IIT के हॉस्टल का विस्तार होगा। जीवन रक्षक दवाओं के दाम घटेंगे। 6 जीवन रक्षक दवाओं में कस्टम ड्यूटी घटाई गई। कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी. 36 जीवन रक्षक दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाई गई।
यूरिया संकट होगा खत्म
- असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाले संयंत्र की स्थापना की जाएगी।
- पूर्वी क्षेत्र में बंद पड़े तीन यूरिया संयंत्रों को फिर से खोला गया है, यह यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर कदम है।
लेदर क्षेत्र में 22 लाख लोगों को रोजगार
फुटवियर और लेदर के क्षेत्रों के लिए फोकस प्रोडक्ट स्कीम शुरू की जाएगी. 22 लाख लोगों के लिए रोजगार, 4 लाख करोड़ रुपए का टर्नओवर और 1.1 लाख करोड़ रुपए का निर्यात सृजित होने की संभावना।
सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब
जिज्ञासा, नवाचार और युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए आगामी पांच सालों में सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जाएगी।
सभी जिला अस्पतालों में कैंसर सेंटर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सभी जिला अस्पतालों में कैंसर सेंटर खोले जाएंगे।
बिहार में 3 नए एयरपोर्ट
रिसर्च के लिए 20 हजार करोड़ का ऐलान. बिहार में 3 नए एयरपोर्ट बनेंगे. ज्ञान भारतम मिशन की शुरुआत होगी।
उड़ान स्कीम का ऐलान
120 नई जगहों के लिए उड़ान स्कीम का ऐलान. उड़ान स्कीम से 4 करोड़ नए यात्री जोड़ने का लक्ष्य. बिहार में नए फील्ड एयरपोर्ट खुलेंगे. पहाड़ी इलाकों में छोटे एयरपोर्ट, हेलिपैड बनाए जाएंगे।
जल जीवन मिशन पर बड़ा ऐलान
निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने जा रही है। हर घर तक नल से जल पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य है।
बजट में सीतारमण के बड़े ऐलान
-
- MSME के लिए लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़
- डेयरी और फिशरी के लिए 5 लाख तक का लोन
- असम के नामरूप में यूरिया प्लांट लगेगा
- स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड
- लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार
- भारत को खिलौना हब बनाएंगे
- खिलौनों के लिए राष्ट्रीय योजना का निर्माण
विस्तृत : https://x.com/FinMinIndia

