[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

दो दिवसीय ‘कलरव 2025’ पक्षी महोत्सव का उद्घाटन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री द्वारा विदेशी पक्षी को ट्रांसमीटर लगाकर छोड़ा

जमुई A1 : जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र में दो दिवसीय तीसरे पक्षी महोत्सव ‘कलरव 2025’ का आयोजन किया गया। इस ‘कलरव’ पक्षी महोत्सव का उद्घाटन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार एवं झाझा विधायक दामोदर रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

पक्षी महोत्सव का उद्घाटन से पहले मंत्री एवं स्थानीय विधायक द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही उन्होंने साइबेरियन पक्षियों का दूरबीन से अवलोकन किया। इसके बाद एक विदेशी पक्षी को ट्रांसमीटर लगाकर भी छोड़ा गया।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि रामसर सूची में शामिल होने के बाद नागी पक्षी केंद्र की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। उन्होंने कहा कि 2021 से शुरू हुआ ‘कलरव’ अब राज्य का महत्वपूर्ण आयोजन बन चुका है। हर सर्दी में 30 से अधिक देशों से प्रवासी पक्षी यहां आते हैं।

मंत्री द्वारा आगे बताया कि बिहार सरकार इसके विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। यहां पर्यटकों की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। विधायक दामोदर रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

पक्षी महोत्सव में नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया। एशियन बर्ड सेंसर कार्यक्रम के तहत पक्षियों की गणना की गई। नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र अब पूरे देश की महत्वपूर्ण पर्यावरणीय धरोहर बन चुका है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें