[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

तालाब में नहाने के दौरान 9 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, मौसेरी बहन की शादी में आया था

जमुई A1: जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाली गांव में शिव मंदिर के पास स्थित दक्षिणी तालाब में शनिवार की सुबह नहाने के दौरान एक 9 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना के फतुआ के रहने वाले इंद्रजीत गिरी के बेटे विनीत गिरी के रूप में हुई है।

मृतक के मामा बिट्टू गोस्वामी द्वारा बताया गया कि विनीत अपनी मां और परिवार के साथ मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात को बाली गांव पहुंचा था। जहां शनिवार की सुबह, जब परिवार के सदस्य रविवार को होने वाली शादी की तैयारियों में व्यस्त थे, विनीत 4-5 अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने चला गया।नहाते समय विनीत गहरे पानी में चला गया।

जब अन्य बच्चों को वह दिखाई नहीं दिया, तब बच्चों ने हल्ला करते हुए आसपास के लोगों को बताया। आसपास के लोगों ने तालाब में छलांग लगाकर उसकी तलाश की। कुछ देर बाद उसका शव तालाब में मिला। उसे तुरंत सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें