[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जॉइनिंग लेटर मिलने के एक दिन बाद रिटायर हो गई शिक्षिका, 30 दिसंबर को मिला नियुक्ति पत्र, 31 दिसम्बर को हो गई सेवानिवृत्त, विशिष्ट शिक्षक बनने का नहीं मिल पाया कोई लाभ

आशुतोष सिंह, जमुई:-जॉइनिंग लेटर मिलने के एक दिन बाद रिटायर हो गई है शिक्षिका। सुनने में थोड़ा अटपटा परंतु सोलह आने सच है। यह मामला खैरा प्रखंड में कार्यरत नियोजित शिक्षिका अनीता कुमारी का है। जिन्हें ज्वाइन लेटर 30 दिसंबर 2024 को लेकर मिला और अगले दिन 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त हो गयी। जमुई जिले खैरा प्रखंड अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय शोभाखान में कार्यरत अनीता कुमारी ने 6 मार्च 2014 को हाई स्कूल की शिक्षिका के रूप में उन्होंने अपना योगदान दिया था। इसके बाद साक्षमता वन की परीक्षा में वह शामिल हुई। जिसके पश्चात उन्हें 30 दिसंबर 2024 को विशिष्ट शिक्षक में योगदान करने के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया। नई नियुक्ति पत्र के आधार पर उन्हें एक जनवरी से सात जनवरी 2025 तक उन्हें उक्त विद्यालय में ही योगदान करना था। परंतु वह 31 दिसंबर को ही रिटायर हो गई। यूं कहें कि जॉइनिंग लेटर मिलने के एक दिन बाद ही सेवानिवृत्त हो गयी। उन्हें विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान करने का भी मौका नहीं मिला। जबकि वह विशिष्ट शिक्षक बनने के लिए परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। नियुक्ति पत्र लेने और देने की इस प्रक्रिया में अनीता कुमारी असमंजस में थी कि आखिर विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत अपनी नियुक्ति पत्र ले या नहीं। क्योंकि 31 दिसम्बर 2024 को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के कारण सेवानिवृत्त हो जाएगी और विशिष्ट शिक्षक बनने का कोई लाभ नहीं मिल पाएगा।

सेवानिवृत शिक्षिका ने कहा कि 60 साल की आयु पूर्ण करने के बाद उन्हें सेवानिवृत्ति मिली है। बस मलाल इस बात का है कि 2024 में विशिष्ट शिक्षक की परीक्षा साक्षमता वन उत्तीर्ण करने के बावजूद एक दिन भी विशिष्ट शिक्षक के रूप में कार्य नहीं कर पाई। जबकि परीक्षा फल कई महीने पूर्व ही प्रकाशित हो चुका था।

प्रधानाध्यापक, +2 उच्च विद्यालय शोभाखान खैरा द्वारा बताया गया कि सेवानिवृत शिक्षिका अनीता कुमारी ने प्लस टू उच्च विद्यालय शोभाखान खैरा में संस्कृत की शिक्षिका के रूप में उन्होंने अपना योगदान किया था। विभागीय नियमानुसार 60 साल की आयु पूर्ण होने के उपरांत वे सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। उन्हें आज विधालय में समारोह आयोजित कर विदाई दी गई है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभागीय नियमानुसार किसी शिक्षक की आयु 60 वर्ष पूर्ण होने के बाद उन्हें सेवानिवृत्ति दी जाती है। अनीता कुमारी भी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने के उपरांत सेवानिवृत हो गई हैं। हालांकि उन्हें साक्षमता वन की परीक्षा पास करने के उपरांत विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत नियुक्ति पत्र मिला है परंतु विधालय में योगदान के पूर्व ही वह सेवानिवृत हो चुकी हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें