जमुई A1 : जमुई जिले में समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में विट्ठलपुर की 35 वर्षीय गुड़िया देवी ने शराब बंदी कानून के बावजूद शराब की आसान उपलब्धता एवं घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। पहुंची।
पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि बिहार में सिर्फ नाम का शराब बंदी कानून लागू है। जिले के हर गली एवं चौक-चौराहे पर धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। उसके पति राजकुमार सिन्हा भी शराब के आदी हो गए हैं और नशे में आकर उसके साथ मारपीट करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि उसके पति ने शराब के नशे में उसकी बेरहमी से पिटाई की तथा अपने नाखूनों से उसके हाथों को जानवरों की तरह नोच दिया और उसके बाल भी उखाड़ लिए। किसी तरह जान बचाकर वह SP कार्यालय पहुंची और सुरक्षा की गुहार लगाई।
पीड़िता ने SP से कहा कि जिले में ऐसा कोई भी इलाका नहीं है जहां शराब नहीं मिलती। इस शराब के कारण कई परिवारों की जिंदगी नरक बन गई है। उसने अधिकारियों से उनकी जान बचाने की अपील की।
जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने पीड़िता को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

