जमुई A1 : जमुई में वक्फ बिल संशोधन को लोकसभा एवं राज्यसभा में जदयू के समर्थन को लेकर मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद गौसिया मस्जिद समेत कई मस्जिदों के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले जदयू के अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहनवाज मलिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि नीतीश कुमार मुस्लिम समुदाय को धोखा देकर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह वक्फ बोर्ड मुस्लिम समुदाय के विरोध में बनाया गया है। उनका आरोप है कि यह बिल संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है।
दूसरी ओर, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि वक्फ बोर्ड से गरीब मुस्लिम समुदाय को लाभ मिलेगा। उनका कहना है कि यह बिल मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को छीनने की बजाय उन्हें अधिकार देने वाला है।
सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिए है।

