[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में जिला प्रशासन के संयुक्त देखरेख में मकर संक्रांति महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

जमुई A1 : जमुई टाउन के कृष्ण सिंह स्टेडियम में बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त देखरेख में मकर संक्रांति महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में पतंग उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं भी शामिल थी। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी एवं उप समाहर्ता अमू अमला ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया गया साथ ही इस महोत्सव का विस्तार जिले के विभिन्न प्रखंडों तथा विद्यालयों तक भी किया गया, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह आयोजन छात्र-छात्राओं और कलाकारों को मकर संक्रांति के महत्व से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का माध्यम बना है। महोत्सव में बच्चों और युवाओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस सांस्कृतिक महोत्सव में निर्णायक मंडल के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन मनोरंजन और प्रतियोगिताओं का संगम होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, कला और परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सफल प्रयास साबित हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें