[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई टाउन के बिहारी गांव से एक दुर्लभ अमेरिकन ब्राउन बार्न उल्लू रेस्क्यू किया गया, ब्लैक मार्केट में इसकी कीमत 20 से 30 लाख

जमुई टाउन के बिहारी गांव से एक दुर्लभ अमेरिकन ब्राउन बार्न उल्लू रेस्क्यू किया गया, ब्लैक मार्केट में इसकी कीमत 20 से 30 लाखजमुई A1: जमुई टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारी गांव (वार्ड 06) में एक दुर्लभ अमेरिकन ब्राउन बार्न उल्लू का रेस्क्यू किया गया। रविवार की रात को यह विशालकाय उल्लू वशिष्ट तिवारी के घर में अचानक घुस आया। उनके घरवालों द्वारा बताया गया कि रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। उनकी बहन छोटी को अजीब आवाज सुनाई दी। कमरे में जाकर देखा तो एक बड़ा उल्लू बैठा था। परिजनों ने सावधानीपूर्वक उल्लू को पकड़कर रस्सी से बांध दिया।

Google पर खोज (Search) करने पर पता चला कि यह अमेरिकन ब्राउन बार्न उल्लू है। यह प्रजाति नॉर्थ अमेरिका में पाई जाती है। सोमवार की सुबह सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उल्लू का रेस्क्यू किया।

वनरक्षी द्वारा ने बताया कि यह उल्लू भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित है। इसका शिकार पूरी तरह अवैध है। ब्लैक मार्केट में इसकी कीमत 20 से 30 लाख रुपए है। यह निशाचर जीव रात में भोजन की तलाश में शहरी क्षेत्र में आ जाता है। दो-तीन दिन की निगरानी के बाद इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें