[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया “तिरंगा यात्रा”, DM एवं SP भी तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

जमुई जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया  "तिरंगा यात्रा", DM एवं SP भी तिरंगा यात्रा में हुए शामिलजमुई A1 : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” आयोजित अभियान के तहत जिला प्रशासन, जमुई द्वारा गुरुवार की सुबह “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। “तिरंगा यात्रा” की शुरुआत समाहरणालय परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम तक पहुंची।

इस तिरंगा यात्रा में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जमुई जिलाधिकारी श्री नवीन एवं जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल तथा आम नागरिक भी शामिल हुए। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था।

यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था। देशभक्ति गीतों की धुन पर लोगों ने यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

जिलाधिकारी श्री नवीन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा गया कि उनके आदर्शों को अपनाकर ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा जिलेवासियों में राष्ट्रप्रेम और जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें