[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई का “बरनार जलाशय परियोजना” बिहार का सबसे बड़ा कंक्रीट डैम होगा, 2579 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, 22 हजार हेक्टेयर में होगी सिंचाई

जमुई A1 : जमुई जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में जानकारी दी है कि “बरनार जलाशय परियोजना” बिहार का सबसे बड़ा कंक्रीट डैम बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान 7 फरवरी को जमुई में 11 योजनाओं की घोषणा की गई थी। इन योजनाओं की कुल लागत 290303.938 लाख रुपए है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण “बरनार जलाशय परियोजना” है।

बरनार डैम निर्माण के निर्माण से सोनो, झाझा, खैरा और गिद्धौर प्रखंड के किसानों को फायदा मिलेगा। डैम से 22,226 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। जिससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन बढ़ने के साथ ही जल स्तर में भी सुधार आएगा।

डैम का निर्माण मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके निर्माण में नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। परियोजना की डीपीआर को नए सिरे से तैयार किया गया है। वन विभाग से जल्द ही एनओसी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें