[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

गगटा जंगल रोड चौड़ीकरण को मिली पीएमओ से मंजूरी, अब जमुई से मुंगेर की दूरी होगी सुगम

गगटा जंगल से होकर गुजरने वाला जमुई-मुंगेर मार्ग अब सुगम होने वाला है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मंजूरी मिल चुकी है। वर्षों से यह मार्ग संकीर्ण होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ट्रकों और बड़े वाहनों के फंसने से लंबा जाम लग जाता था, जिससे यात्रियों को घंटों तक फंसे रहना पड़ता था। खासकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, नौकरीपेशा लोग और मरीजों को इस रास्ते में भारी दिक्कत होती थी।

लेकिन अब इस मार्ग के चौड़ीकरण से इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। गांगटा जंगल की दूरी पार करने में जहाँ पहले 40 से 50 मिनट या कभी-कभी एक घंटे से अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी मात्र 10 से 15 मिनट में तय की जा सकेगी। चौड़ी सड़क बनने से ट्रैफिक सुचारू रूप से चलेगा और जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।

 

इस निर्णय से आम जनमानस में हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह फैसला क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सड़क चौड़ी होने से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी गति मिलेगी।

 

स्थानीय प्रशासन ने भी निर्माण कार्य में तेजी लाने की तैयारी शुरू कर दी है ताकि जल्द से जल्द जनता को इसका लाभ मिल सके। अब जमुई से मुंगेर जाना पहले से कहीं अधिक आसान और सुरक्षित होगा।

  1. जमुई से संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें