जमुई A1 : जमुई जिले में शुक्रवार की सुबह नगर परिषद् खेत्र के लगमा नहर के पास सिकंदरा की ओर से आ रही एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कटर की मदद से राहुल को केबिन से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान बरहट निवासी राहुल कुमार (30) के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि ट्रक तेज रफ्तार में था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
घायल राहुल ने बताया कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे उनकी गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से फरार हो गया। राहुल को पैर में गंभीर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

